Categories: बलिया

बलिया में दिवाली की धूम, सतरंगी रोशनी से नहा उठा आसमान

बलिया। दिवाली का त्योहार जिले में धूमधाम से मनाया गया। त्योहार को लेकर चहुंओर खुशी का माहौल रहा। शाम होते ही बाबा भृगु की धरती रोशनी से जगमगा उठी। घरों में भक्तिभाव से भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा की गई। जगह-जगह आतिशबाजी से आसमान सतरंगी रोशनी से नहा उठा।

हनुमानगढ़ी, भृगु और बालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। शाम होते ही छोटे-बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पूजा-पाठ का दौर शुरू हो गया, जो देर रात तक चलता रहा। पर्व को लेकर ग्रामीणों इलाकों में भी जबर्दस्त धूम रही। इस बार अधिकांश लोगों ने घरों पर मिट्टी के दीए और मोमबत्ती जलाकर अंधियारे को मिटाया। चाइनीज झालर आदि के बहिष्कार के चलते कम लोगों ने ही इन्हें खरीदा। इस बार बाजार में देशी झालरों की मांग अच्छी रही।

शाम होते ही ज्योति के पर्व का उल्लास और उत्साह लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगा। लोगों के घरों से लेकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों तक रंग-बिरंगे झालर व मिट्टी के दीए जगमगा उठे। इस दौरान उजियारा फैलते ही चारों ओर अंधियारा मिट गया। बेल्थरारोड में तमसो मा ज्योतिर्गमय का प्रतीक पर्व दीपावली नगर क्षेत्र में परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर बच्चों व युवाओं में खासा उत्साह देखा गया।

दीपावली पर्व पर रसड़ा क्षेत्राधिकारी शिवनारायण वैस और उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने जिला पंचायत के निरीक्षण गृह के पास अति निर्धन परिवारों से जुड़े बच्चों को उनकी खुशियों में भागीदार बनते हुए उपहार वितरित किया। साथ ही दीप पर्व की शुभकामनाएं दी। उपहार पाकर बच्चे खुश दिखे तथा उनके चेहरे खिलखिला उठे। बच्चों ने इसके लिए पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया।

Ritu Shahu

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago