Categories: बलिया

अवलेश सिंह ने ओमप्रकाश राजभर पर बोला हमला, बताया नौटंकीबाज

बलियाः जेडीयू के प्रदेश महासचिव व विधानसभा फेफना बलिया अवलेश सिंह ने लखनऊ में मीडिया से बात की। उन्होंने सबसे पहले प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी साथ ही हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मनाने की अपील की।

उन्होंने पार्टी की आगामी योजनाओं के बारे में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव पूरी दमदारी से लड़ेगी। साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भी पार्टी ने कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

मीडिया से चर्चा में उन्होंने सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के आदी है। इससे पहले वह भाजपा के खिलाफ जमकर बोलते थे लेकिन आज वह मुख्यमंत्री के पीछे-पीछे घूम रहे है। प्रदेश महासचिव अवलेश सिंह ने ओमप्रकाश राजभर को नौटंकीबाज बताया। कहा कि उनके राजनीतिक कैरियर खत्म हो चुका है, वह पतन के रास्ते पर जा रहे है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago