Categories: बलिया

लखनऊ से रखी जाएगी बलिया जिला अस्पताल पर निगरानी, 24 घंटे चालू रहेंगे सीसीटीवी कैमरे

अब बलिया के जिला अस्पताल की सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। इसके पीछे की वजह है अस्पताल में बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था। आए दिन मरीजों द्वारा अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली की शिकायतें की जा रही हैं।

इसके चलते अब अस्पताल में सुविधाओं की निगरानी लखनऊ स्थित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशालय से की जाएगी। इसके लिए अस्पताल के सभी वार्डों, ओपीडी, दवा काउंटर, पैथालॉजी, पर्ची काउंटर, परिसर सहित अन्य जगहों पर सीसी कैमरे लगाए जा रहे है। पूर्व में लगे कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ा जा रहा है। सभी कैमरे ऑनलाइन रहेंगे।

कई बार अस्पताल में डॉक्टर नदारद रहते हैं। कर्मचारी भी काम पर नहीं आते। ऐसे में अब लखनऊ में बैठे अधिकारी ऑनलाइन सीसी कैमरे से बलिया जिला व महिला अस्पताल की गतिविधियों पर नजर रखेगा। लेट लतीफ आने वाले चिकित्सकों व कर्मचारियों के लेट आने का कारण प्रभारी से पूछा जाएगा। जिन काउंटर पर मरीजों की भीड़ ज्यादा दिखेगी, वहां अतिरिक्त स्टाफ बढ़ाने के लिए सीएमएस को निर्देश करेंगे।

सीएमएस डॉक्टर दिवाकर सिंह का कहना है कि शासन के निर्देश पर जिला अस्पताल के वार्डों, इमरजेंसी, दवा काउंटर, ओपीडी सहित अन्य स्थानों पर सीसी कैमरे लगाए गए है। पूर्व के कैमरे को अपडेट किया गया है। सभी कैमरे ऑनलाइन स्वास्थ्य भवन लखनऊ व मेरे चैंबर से जुड़ा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

19 hours ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

19 hours ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

19 hours ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

19 hours ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

19 hours ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

21 hours ago