Categories: बलिया

मनियर में नवनिर्वाचित चेयरमैन की कुर्सी पर फंसा पेंच, फर्जी दस्तावेज लगाने का आरोप

बलिया में निकाय चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। मनियर के नव-निर्वाचित अध्यक्ष की कुर्सी पर अब विवाद गहराता नजर आ रहा है। सपा के टिकट पर निर्वाचित रीतू देवी पर भाजपा नेताओं ने फर्जी दस्तावेज पेश करने के आरोप लगाए हैं।

पत्रकारों से बातचीत में भूमि विकास बैंक के चेयरमैन कुंवर विजय सिंह व कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दुबे ने बताया कि नामांकन के दौरान नवनिर्वाचित चेयरमैन रितु देवी ने अपने प्रपत्रों में 32 वर्ष आयु बताई है। इसके समर्थन में वर्ष 2008 में एक प्राइवेट स्कूल से आठवीं पास का अंकपत्र प्रस्तुत किया गया है। जबकि विद्यालय के प्रधानाचार्य ने ऐसे किसी भी अंकपत्र को निर्गत करने से इन्कार किया है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि बताया कि सरकारी स्कूल से निकाली गई प्रमाणित टीसी के आधार पर नवनिर्वाचित चेयरमैन की आयु मात्र 25 वर्ष 8 माह है। जबकि चेयरमैन पद के लिए न्यूनतम आयु सीमा तीस वर्ष है। उन्होंने नवनिर्वाचित चेयरमैन के प्रपत्रों की गहनता से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान विश्राम सिंह, श्रीनिवास मिश्र, नसीम अंसारी, दिलीप सिंह, गोपाल सोनी, कन्हैया सिंह, मनोज उपाध्याय आदि थे।

इधर नवनिर्वाचित चेयरमैन ने भाजपा के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि इस मामले में वह किसी तरह की जांच के लिए तैयार हैं। जरूरत पड़ेगी तो सभी साक्ष्य भी प्रस्तुत करेंगे। कहा कि 13 वर्ष का हमारा बेटा है, जो कक्षा छह में पढ़ता है। सीएचसी मनियर से उसका जन्म प्रमाण पत्र भी जारी हुआ है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago