बलिया: सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, खर्च होंगे 11.79 करोड़

बलिया के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन का 11.79 करोड़ से कायाकल्प होगा। इसके लिए पूरी योजना बना ली गई है। जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। इसके बाद सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन नए स्वरूप में नजर आएगा।

बता दें कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत वाराणसी मंडल के सभी 15 स्टेशनों को शहर की कला और संस्कृति के समाहित करते हुए विकसित किया जाएगा। इन स्टेशनों में सुरेमनपुर स्टेशन शामिल है।  योजना के अन्तर्गत 11.79 करोड़ की लागत से सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन को पुनर्विकसित कर अत्याधुनिक बनाया जाएगा।

जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 1.10 करोड़ की लागत से सरकुलेटिंग एरिया, संपर्क मार्ग, पानी की निकासी के साथ पैदल आने जाने वाले यात्रियों के लिए पाथवे का निर्माण कराया जाएगा। 50 लाख से दो, तीन एवं चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग तथा शौचालय का निर्माण किया जाएगा। 15 लाख की लागत से पोर्च का निर्माण होगा। 65 लाख की लागत से मुख्य स्टेशन भवन के स्वरूप का सुंदरीकरण कर और अधिक सुविधाजनक बनाया जाएगा।

इसके साथ ही  1.50 करोड़ की लागत से अन्य सौंदर्यीकरण के कराए जाएंगे। 1.12 करोड़ की लागत से 50 हजार गैलन क्षमता की पानी की टंकी का निर्माण किया जाएगा। 81 लाख की लागत से ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, डिजिटल क्लॉक, ऑटो एनाउंसमेंट एवं अनारक्षित एवं आरक्षित टिकट काउंटरों में सुधार किया जाएगा।

3.51 करोड़ रुपये से प्लेटफॉर्म पर शेड विस्तार, सरफेस में सुधार, प्लेटफार्मों पर लो कास्ट पीपी शेड का कार्य भी कराया जाएगा। 19 लाख यात्री प्रतीक्षालय पर खर्च होंगे। इसके अलावा 1.72 करोड़ की लागत से स्टेशन पर लिफ्ट, फसाड लाइटिंग, साइनेज, लाइटिंग एवं पंखे की व्यवस्था कराई जाएगी। 2 लाख स्टेशन परिसर के सुंदरीकरण के लिए पौधरोपण पर खर्च किए जाएंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago