अब बलिया के जिला अस्पताल की सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। इसके पीछे की वजह है अस्पताल में बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था। आए दिन मरीजों द्वारा अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली की शिकायतें की जा रही हैं।
इसके चलते अब अस्पताल में सुविधाओं की निगरानी लखनऊ स्थित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशालय से की जाएगी। इसके लिए अस्पताल के सभी वार्डों, ओपीडी, दवा काउंटर, पैथालॉजी, पर्ची काउंटर, परिसर सहित अन्य जगहों पर सीसी कैमरे लगाए जा रहे है। पूर्व में लगे कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ा जा रहा है। सभी कैमरे ऑनलाइन रहेंगे।
कई बार अस्पताल में डॉक्टर नदारद रहते हैं। कर्मचारी भी काम पर नहीं आते। ऐसे में अब लखनऊ में बैठे अधिकारी ऑनलाइन सीसी कैमरे से बलिया जिला व महिला अस्पताल की गतिविधियों पर नजर रखेगा। लेट लतीफ आने वाले चिकित्सकों व कर्मचारियों के लेट आने का कारण प्रभारी से पूछा जाएगा। जिन काउंटर पर मरीजों की भीड़ ज्यादा दिखेगी, वहां अतिरिक्त स्टाफ बढ़ाने के लिए सीएमएस को निर्देश करेंगे।
सीएमएस डॉक्टर दिवाकर सिंह का कहना है कि शासन के निर्देश पर जिला अस्पताल के वार्डों, इमरजेंसी, दवा काउंटर, ओपीडी सहित अन्य स्थानों पर सीसी कैमरे लगाए गए है। पूर्व के कैमरे को अपडेट किया गया है। सभी कैमरे ऑनलाइन स्वास्थ्य भवन लखनऊ व मेरे चैंबर से जुड़ा है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…