बलियाः कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रान को लेकर टीकाकरण तेजी से करने के निर्देश दिए गए है। लेकिन फिर भी स्वास्थ्य अधिकारी वैक्सीनेशन के काम में लापरवाही बरत रहे हैं। जिसको लेकर जिलाधिकारी अदिति सिंह ने सख्त रुख अपनाया है।
डीएम अदिति सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रसड़ा के चिकित्सा अधीक्षक मुकेश वर्मा को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी दी है। उन्होंने पत्र जारी कर डॉ वर्मा की कटु भर्त्सना की है। जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड से बचाव के लिए लोगों का सौ प्रतिशत वैक्सीनेशन जरुरी है। और टीकाकरण जल्दी हो इसके लिए प्रशासन लगातार काम कर रहा है। शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन की शासन की प्राथमिकता है। इसके लिए शासन व उच्च स्तर से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा भी की जा रही है।
उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर बार-बार समीक्षा के दौरान निर्देशित किये जाने के बावजूद सीएचसी अधीक्षक श्री वर्मा द्वारा कोविड-19 के टीकाकरण जैसे कार्य में कोई रूचि नहीं ली जा रही है। यह बार-बार दिये गये निर्देशों की अवहेलना है। इस लापरवाही पर जिलाधिकारी ने प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करते हुए डॉ वर्मा की कटु भर्त्सना की है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…