बलिया में एक बार फिर 9 अभियुक्तों पर जिला बदर की कार्रवाई, तीन के शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त

बलियाः जिला मजिस्ट्रेट अदिति सिंह ने गुण्डा एक्ट अधिनियम के तहत 9 लोगों को छह महीने के लिए जिला बदर किया है। वहीं 5 लोगों पर इस अधिनियम के तहत कार्यवाही करने के लिए जारी कारण नोटिस वापसी की कार्यवाही की है।

जिलाधिकारी ने विरेन्द्र सोनी उर्फ पप्पू निवासी घोडहरा थाना दुबहड, विशाल पटेल उर्फ पिन्टू निवासी पिलुई थाना मनियर, अशोक चौहान निवासी रामपुर बर्रेबोझ थाना रसडा, मारकण्डेय मिश्रा निवासी भेडौरा थाना उभांव, अविनाश सिंह उर्फ सिंकू निवासी डुमरिया थाना सहतवार, रामाकान्त सिंह निवासी सरदासपुर थाना रसडा, खुर्शीद निवासी वार्ड नम्बर 10 कस्बा रेवती थाना रेवती, रोहित यादव निवासी शाहपुर आंफगा थाना उभांव, सुदामा यादव निवासी टघरौली थाना बांसडीह रोड को जिला बदर किया है। वहीं आफताब अली, मोहम्मद अली हुसैन व

समशुददीन निवासी छोटकी सेरिया थाना बांसडीह, पवन कुमार सिंह पुत्र विक्रम सिंह निवासी मरौटी भैसंहा थाना रेवती, शिवम चौधरी पुत्र अवधेश चौधरी निवासी कस्बा रेवती थाना रेवती के खिलाफ जारी कारण बताओ नोटिस वापस लेने का निर्णय जिला मजिस्ट्रेट अदिति सिंह ने लिया है।

तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त, दो वाहन जब्त

जिला मजिस्ट्रेट ने तीन अभियुक्तों का शस्त्र लाईसेंस निरस्त किया है। अजीमुल्लाह पुत्र सफिउल्लाह निवासी बहेरी थाना कोतवाली, सुशील कुमार सिहं उर्फ झाबर निवासी फेफना थाना फेफना, हरिन्द्र यादव पुत्र मुसाफिर यादव निवासी बिलारी थाना सुखपुरा के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त कर दिया है। वहीं दो गोवध अधिनियम के अन्तर्गत सद्दाम कुरैशी निवासी उमरगंज थाना कोतवाली बलिया, रविन्द्र कुमार निवासी गनेश धर्मकाटा तरना शिवपुर वाराणसी के वाहन को जब्त करने की कार्रवाई की है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago