जल्द पूरा हो चौकिया-तेंदूआ मार्ग निर्माण, वरना अनशन पर बैठूंगा: पूर्व विधायक

बेल्थरारोडः कई आंदोलनों और लंबी जंग के बाद चौकिया-तेंदूआ मार्ग का निर्माण शुरु हुआ था। लेकिन अब मार्ग की मरम्मत का काम रुक गया है। अधूरे मार्ग निर्माण ने लोगों की परेशानी और भी बढ़ा दी है। मार्ग पर जगह जगह गिट्टी-मिट्टी, कीचड़ से राहगीर परेशान हो रहे हैं।

नागरिकों की इन्हीं समस्या को देखते हुए अब समाजवादी पार्टी से पूर्व विधायक गोरख पासवान ने आवाज उठाई है और मार्ग निर्माण शुरु न होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है। पूर्व विधायक ने बलिया ख़बर से बातचीत के दौरान कहा कि चौकिया-तेंदूआ मार्ग की चार किलोमीटर की रोड सालभर से अधूरी पड़ी है। निर्माण कार्य ठप्प है।

इस रोड़ पर पानी गिरने से कीचड़ हो जाता है और धूल-मिट्टी से राहगीर परेशान होते हैं। लेकिन काम कराने के बजाए जनता को कभी रोलर दिखा दिया जाता है, कभी जेसीबी, पर असल में काम नहीं होता। पूरे मार्ग में धूल उड़ती है। जिससे लोग बीमार हो रहे हैं। स्वशन संबंधी दिक्कतें हो रही हैं। हादसे हो रहे हैं। लेकिन सुनवाई नहीं की जा रही।

ऐसे में पूर्व विधायक ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि सोमवार 13 तारीख तक रोड़ नहीं बनाई गई तो सपा पार्टी के लोग मंडी पर इकट्ठा होंगे और जुलूस के माध्यम से एसडीएम को ज्ञापन देंगे और उसी दिन से मैं चरणसिंह की मूर्ति पर अनशन करूंगा। विधायक का कहना है कि अनशन के 3 दिन बाद तक भी कोई सुनवाई नहीं होगी तो वह मार्ग बनने तक आमरण अनशन करेंगे।

विधायक का कहना है कि जनता रोज चिल्लाती है। व्यापार-आवागमन सब प्रभावित हुआ है। आसपास के लोग परेशान होकर सरकार से आग्रह कर रहे हैं। सपा भी कई बार ज्ञापन दे चुकी है। लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए अब लड़ाई आर-पार की होगी। अगर सरकार नहीं मानती है तो सपा उग्र आंदोलन करेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago