बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र में शराबियों का आतंक देखने को मिल रहा है। जहां नशे में धुत्त कुछ युवकों ने सड़क से गुजर रहे राहगीर पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे वाराणसी के अस्पताल में भर्ती किया गया है।
अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक बैरिया थाना क्षेत्र के चांददीयर चौकी अंतर्गत प्रांतीय सीमा से सटे सरकारी बीयर की दुकान की यह घटना है। जहां दुकान के सामने कुछ लोग बीच रास्ते में ही शराब पी रहे थे। तभी वहां से चांददीयर गांव निवासी जयराम यादव 22 पुत्र बीरन यादव गांव के ही गुड्डू यादव के साथ घर का सामान खरीदने टोला शिवन राय के चट्टी पर जा रहा था।
जयराम ने शराब पी रहे युवकों से रास्ते से हटने को कहा तो वह लोग भड़क गए और जयराम पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में जयराम को गंभीर चोटे आई। घायल के साथी ने ग्रामीणों को सूचना दी। जिसके बाद घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया। वहीं घायल की हालत को गंभीर देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने हमलावरों की तलाश शुरु की। एक आरोपियों को पकड़ कर लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। जबकि बाकी लोग भाग निकले। मामले को लेकर चांददीयर पंचायत निवासी सुमेर यादव आदि ग्रामीणों का आरोप है कि इस बीयर की दुकान के पीछे रेस्टोरेंट की तरह बैठने की व्यवस्था है।
यहां बिहार के लोग रोजाना आकर अड्डा जमाते हैं। आरोप लगाया कि चांददीयर पुलिस की मिलीभगत से यह कार्य हो रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद कार्यवाही तक नहीं हुई। वहीं मामले को लेकर जब बैरिया एसएचओ शिवशंकर सिंह ने बातचीत की तो उन्होंने कहा घटना की जानकारी मिली है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर प्राप्त होते ही कार्रवाई की जाएगी।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…