Categories: बलिया

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पलटी कार, कार सवार 6 सपा नेता घायल

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे कार पलटने से भयानक हादसा हो गया। इसमें रसड़ा के पांच सपा कार्यकर्ता व चालक गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

बता दें कि हादसा पूर्वांचल एक्सप्रे-वे पर साठियांव, आजमगढ़ के पास शनिवार रात लगभग 1 बजे यह हादसा हुआ। जहां रविवार को लखनऊ में आयोजित होने वाले समाजवादी व्यापारी महाकुंभ सम्मेलन में शामिल होने रसड़ा से सपा व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष मेराज अहमद के साथ चार सदस्य जा रहे थे।

तभी सामने अचानक मवेशी आ गए। जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार चालक शमशाद अहमद, मेराज अहमद, दानिश, तालिब, आमिर, शैफ तथा बिट्टू गंभीर रूप घायल हो गए।

हादसे की खबर सम्मेलन में भाग लेने जा रहे सपा व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव लक्ष्मण गुप्ता सहित बदरूदुजा, बीरबल राम को लगी। तो वह काफी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मौक पर पुलिस पहुंची। वहीं पूर्व सांसद रमाकांत यादव, पूर्व मंत्री व विधायक दुर्गा यादव सहित काफी संख्या में सपा नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago