Ballia News – तीन दिन से चल रहा था धरना, BSP विधायक ने यूं कराया खत्म!

Ballia News – रसड़ा तहसील प्रांगण में पिछले तीन दिनों से जारी गोंड महासभा और गोंड छात्र संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना खत्म हो गया है। विधायक उमाशंकर सिंह और तहसीलदार प्रभात कुमार सिंह प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंचे। विधायक के आश्वासन और समझाईश के बाद धरना समाप्त हो गया।

बता दें कि तहसील प्रांगण में गोंड महासभा एवं गोंड छात्र संघर्ष समिति की ओर से अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र नहीं जारी करने के विरोध में पिछले तीन दिनों से अनिश्चितकालीन धरना चल रहा था। प्रमाण पत्र समय से न मिलने से लोगों में बेहद आक्रोश था। आज प्रदर्शन के चौथे दिन विधायक उमाशंकर सिंह लोगों से मिलने पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों का समर्थन की। उनकी बात समझी और कहा कि अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। और अगर कोई लापरवाही हुई तो मैं आप लोगों के आंदोलन का नेतृत्व करूंगा।

विधायक के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों का गुस्सा शांत हुआ। विधायक ने तहसील प्रशासन से जांच कर जल्द से जल्द प्रमाण पत्र जारी करने को कहा। कुछ लेखपालों की ओर से जाति प्रमाणपत्र जारी करने में लापरवाही करने के आरोप पर तहसील प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मौजूद तहसीलदार प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जांच करने के बाद ही बनाया जाएगा। इसके लिए लेखपाल-कानूनगो को निर्देश दे दिए गए हैं। फिर भी कही कोई समस्या आती है तो मुझे संपर्क कर सकते हैं।

वहीं विधायक के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना खत्म कर दिया। लेकिन मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। तहसील अध्यक्ष श्रीभगवान ने चेताया की एक सप्ताह के अंदर जाति प्रमाण पत्र बनना शुरू नहीं हुआ तो अब आरपार की लड़ाई होगी। जिलाध्यक्ष हरिहर गोंड़, राकेश गोंड, अभिषेक, राजेश, धीरज, चन्दन, रघुनाथ, प्रमोद कुमार, संदीप, पवन व कमलेश आदि उपस्थित रहे।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago