Ballia News – अब कोषागार जाने की जरुरत नहीं, घर बैठे ही भेज सकते हैं जीवित प्रमाण पत्र

बलिया: कोषागार के समस्त पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है। अब बिना कोषागार आये भी लाभार्थी कोषागार में जीवित प्रमाण पत्र उपलब्ध करा सकते हैं। इसका मतलब है कि बिना कोषागार आए पेंशनर निजी स्मार्टफोन/कंप्यूटर-इंटरनेट-बायोमैट्रिक डिवाइस के माध्यम से जेनरेट कर या अपने पास के साइबर कैफे आदि पर जाकर कोषागार को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र उपलब्ध करा सकते हैं। अगर ये संभव नहीं है तो आप अपने एरिया के पोस्टमैन/ग्रामीण डाक सेवक को घर बुलाकर भी यह काम कर सकते हैं।

बता दे कि कोषागार के समस्त पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनर अब जीवित प्रमाण पत्र पूरे वर्ष किसी भी कार्य दिवस में कोषागार में जमा करने की व्यवस्था है, जो अगले एक वर्ष तक के लिए मान्य रहता है। इसी बीच अब डिजिटल प्रमाण पत्र की सुविधा की शुरुआत की गई है। इसमें साईबर कैफे या पोस्टमैन के ज़रिए डिजिटल प्रमाण पत्र कोषागार में उपलब्ध करा सकते हैं। इसके अलावा पेंशनर अपने बैंक, जिसमें उनका पेंशन खाता है, के निकटस्थ शाखा प्रबंधक से जीवित प्रमाण-पत्र निर्गत कराकर मूल रूप में कोषागार को उपलब्ध करवा सकते हैं।

वरिष्ठ कोषाधिकारी ममता सिंह ने बताया कि जीवित प्रमाण-पत्र जमा करने के तमाम विकल्प है, लिहाजा पेंशनर को जल्दबाजी करने या जोखिम लेने की कोई जरूरत नहीं है। जनपद अथवा जनपद के बाहर निवास करने वाले पेंशनर अपने जीवित प्रमाण पत्र को ऐसे अधिकारी, जिसके हस्ताक्षर कोषागार में संरक्षित हो, से भी निर्गत कराकर मूल रूप में सीधे कोषागार में भेज कर सकते हैं। विदेश में रहने वाले पेंशनर

भारतीय दूतावास के समक्ष प्राधिकारी से जीवित प्रमाण-पत्र निर्गत कराकर दूतावास के माध्यम से अथवा सीधे स्पीड पोस्ट से कोषागार को मूल रूप में उपलब्ध करा सकते हैं। बलिया में ही रहने वाले मानसिक रूप से विक्षिप्त/दिव्यांग व गंभीर बीमारियों से ग्रस्त तथा चलने-फिरने में असमर्थ पेंशनरों को उनके समुचित साक्ष्य सहित लिखित प्रार्थना पत्र पर घर जाकर देखने की भी व्यवस्था है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

3 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

3 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

3 days ago