बेलथरा रोड : चौकिया-तेंदूआ मार्ग के निर्माण पर लगा ब्रेक, अधूरे निर्माण से लोग परेशान

बेलथरा रोड: कई दुर्घटनाओं और सैंकड़ों शिकायतों के बाद बमुश्किल चौकिया-तेंदूआ मार्ग का निर्माण शुरु हुआ था। मार्ग की मरम्मत शुरु हुई तो लोगों ने चैन की सांस ली। लेकिन लोगों के सुकून में उस वक्त खलल पड़ गई जब मार्ग का निर्माण कार्य अचानक ठप पड़ गया।

लोग पहले से काफी परेशान थे लेकिन अब आधे-अधूरे निर्माण ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि कार्यदायी संस्था की और से सड़क पर गिट्टी व मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। जिससे मार्ग पर चलना दूभर हो गया है।

बता दें कि बलिया-गोरखपुर राजमार्ग पर स्थित चौकिया मोड़ से तेंदूआ गांव तक की सड़क लम्बे समय से क्षतिग्रस्त थी। कई आंदोलन व शिकायतों के बाद करीब पांच किमी क्षतिग्रस्त सड़क पर नौ माह पहले मरम्मत का काम शुरू हुआ। लेकिन सिर्फ गिट्टी डालकर ही खानापूर्ति करली गई।

लोगों ने सोचा कि काम दोबारा शुरु होगा लेकिन कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य अधूरा ही छोड़ दिया है। अब पूरे मार्ग पर धूल उड़ती है। आसपास के रहवासी भी परेशान हैं। लोगों ने कई बार इसकी शिकायत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से भी की। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। अब लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य शुरु नहीं हुआ तो आंदोलन किया जायेगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago