बलिया के पत्रकारों की गिरफ्तारी पर बोले डिप्टी सीएम, जांच चल रही है, जल्द न्याय होगा

बलिया पेपर लीक केस में पत्रकारों की गिरफ्तारी के मामले में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान सामने आया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि बलिया में पत्रकारों की गिरफ्तारी की जांच कराई जा रही है। इस मामले में जल्द ही न्याय होगा।डिप्टी सीएम डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर आयोजित विचार गोष्ठी में शामिल हुए थे। जहां सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि बलिया का पूरा प्रकरण संज्ञान में है और उसकी जांच कराई जा रही है।

जो निर्दोष हैं उन पर कार्रवाई नहीं होगी। इसके अलावा उन्होंने कई मुद्दों पर मीडिया से चर्चा की।बलिया में चल रहे अवैध खनन के सवाल पर कहा कि अभी इसकी जानकारी नहीं है। इस मामले में बलिया प्रशासन से जवाब लिया जाएगा। डिप्टी सीएम ने आईएमए हाल में अपने भाषण के दौरान ने बगैर नाम लिए सपा विधायक शहजिल इस्लाम पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गुंडों, माफियाओं और अपराधियों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं। सरकार उन पर कार्रवाई कर रही है तो कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। फिर भी सारे अवैध कब्जों पर कार्रवाई होगी।उन्होंने कहा कि हम सरकार में है तो कानून- व्यवस्था बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है।

आगे कहा कि चुनाव से पहले ऐसा वातावरण बनाया गया जैसे सपा सत्ता में आ रही है लेकिन भाजपा की सरकार आई। झूठा वातावरण बनाने से उन्होंने कुछ सीट जरुर अधिक ले ली लेकिन सरकार हमारी ही आई।इस दौरान भाजपा आईटी सेल के महानगर संयोजक विशाल गुप्ता और बंटी ठाकुर ने डिप्टी सीएम को ज्ञापन देकर बरेली के किसी चौराहे पर बड़ी और भव्य भोलेनाथ की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि बरेली को नाथ नगरी कहा जाता है। हजारों कांवड़िए आते हैं, ऐसे में यहां प्रतिमा की स्थापना की मांग जनमानस की है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago