बलिया में इन दिनों भीषण गर्मी से लोग परेशान है। सूरज के तीखे तेवर से हाल बेहाल है तो वहीं अंधाधुंध बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। हालात यह है कि शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में कई घंटों बिजली गुल हो रही है। कई इलाके तो ऐसे हैं जहां पूरी-पूरी रात बिजली आती ही नहीं है। ऐसे में बिना पंखे- कूलर के रात गुजारना पड़ रही है। गर्मी की शुरुआत होते ही बिजली विभाग ने निर्बाध बिजली आपूर्ति का दावा किया था लेकिन अप्रैल आते ही सारी व्यवस्था ध्वस्त हो गई।
नगर में भी तीन से चार घंटे की कटौती हो रही है लेकिन सबसे बुरा हाल ग्रामीण इलाकों का है। जहां 24 घंटों में से सिर्फ 12 से 13 घंटे ही बिजली मिल रही है।सोहांव ब्लॉक के बसंतपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 30 से अधिक गांवों में कई घंटों बिजली गायब रही। बुधवार शाम सात बजे से गुरुवार सुबह 10 बजे तक गांवों में बिजली नहीं आई। बिजली कटौती के साथ ही लो -वोल्टेज एक बड़ी समस्या है। कई इलाकों में बिजली रहती है तो वोल्टेज इतना कम रहता है कि एलईडी बल्व भी मुश्किल से जल पाता है। कस्बा के पश्चिम मुहल्ला, डफाली टोला, दक्षिण
टोला, कोइरी टोला व धोबी टोला के लोग बीते कई सालों से लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन विभाग समस्या को दूर नहीं कर पाया है।इस समस्या से निपटने के लिए 25 केवीए का ट्रांसफार्मर तो मुहैया कराया गया है लेकिन वह आजतक लग नहीं पाया। लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान होकर क्षेत्रवासियों ने ट्रांसफार्मर नहीं तो वोट नहीं के नारों के साथ मतदान का बहिष्कार किया लेकिन नेताओं ने चुनाव के तत्काल बाद ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन दिया। पर आज तक ट्रांसफार्मर नहीं लगा और समस्या जस की तस बनी हुई है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…