बलिया पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। जिले में तैनात 15 सब इंस्पेक्टरों का गैर जनपद तबादला किया गया है, इनमें दो थानाध्यक्ष भी शामिल है। इनकी जगह गैर जिले से 17 एसआई बलिया आएंगे।बता दें कि जिन एसआई ने जिले में 6 साल का वक्त पूरा कर लिया है। उनका तबादला किया गया है। तबादला आदेश डीआईजी आजमगढ़ अखिलेश कुमार ने जारी किए हैं। इनमें एसओ हल्दी सुरेश चंद द्वेदी का मऊ व एसओ नगरा देवेंद्र नाथ दूबे का स्थानांतरण आजमगढ़ किया गया है।
वहीं एसआई चंद्रशेखर सिंह, धर्मेंद्र राय, रविंद्र नाथ पांडेय, राजनरायण सिंह, जगदीश सिंह, शिवकुमार पांडेय, पंचम यादव, संतोष सिंह, राजेश पाठक, महेंद्र प्रताप सिंह व अशोक पांडेय का ट्रांसफर आजमगढ़ हुआ है। राम अवध राम व अनिल तिवारी को मऊ भेजा गया है।बलिया जिले से 15 सब इंस्पेक्टर गैर जनपद में भेजे गए हैं। ऐसे में पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ ने 17 सब इंस्पेक्टरों को बलिया स्थानांतरित किया है।
इनमें आजमगढ़ में तैनात आशीष कुमार, भरत सिंह यादव, अशोक सिंह, मनीष उपाध्याय, अंजनी सिंह, बृजेश सिंह, मिथिलेश तिवारी, कृष्ण, छुन्ना सिंह, बांके बहादुर सिंह, उदयराज यादव, चंद्रशेखर, ज्ञानचंद्र शुक्ल व कमलाशंकर गिरी शामिल हैं। इसी प्रकार मऊ में तैनात अजय कुमार त्रिपाठी, अशोक शुक्ल तथा महेंद्र प्रसाद चौबे को भी जिला भेजा गया है।
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…