आज बलिया में कई परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा

बांसडीह। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा आज यानी शुक्रवार को बांसडीह में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। डिप्टी सीएम के निजी सचिव राजेश कुमार की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक उपमुख्यमंत्री लखनऊ से हेलीकाप्टर से चल कर गोरखपुर और महराजगंज होते हुए दिन में दो बजे बासंडीह इंटर कॉलेज के मैदान में पहुंचेंगे।

इसके बाद वहीं उच्च व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों संग बैठक करने के उपरांत 2.15 से 3.15 बजे तक विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। दिन में 3.45 बजे हेलीकाप्टर से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। कस्बा स्थित बांसडीह इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के आगमन को लेकर जिला व स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है।

बृहस्पतिवार को उपमुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को लैंड कराने के लिए बांसडीह जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में हेलीपैड का निर्माण भी पूरा कर लिया गया। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का एसडीएम सीमा पांडेय, क्षेत्राधिकारी प्रीति त्रिपाठी, कोतवाल श्रीधर पांडेय तथा भाजपा के शीर्ष नेताओं ने जायजा लिया। इस मौके पर सांसद रविन्द्र कुशवाहा, भाजपा नेत्री केतकी सिंह, पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, मंडल अध्यक्ष प्रतुल ओझा, गोपाल सिंह आदि रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago