योगी सरकार प्रदेश में पीपीपी मॉडल से मेडिकल कॉलेज बनाने जा रही है। बलिया, मऊ, भदोही समेत 16 ज़िलों में यह मेडिकल कॉलेज खुलना है। इन मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए अब 17 निवेशक आगे आए हैं। इन 17 निवेशकों ने 9 ज़िलों के लिए आवेदन दिए हैं। अभी सात ज़िलों को निवेशक नहीं मिल पाए हैं ऐसे में निवेश के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा कर 5 जनवरी कर दी गई है।
इन जिलों में बनने हैं मेडिकल कॉलेज- प्रदेश सरकार 16 ज़िलों में पीपीपी मॉडल पर आधारित मेडिकल कॉलेज खोलने जा रही है। इसमें बलिया, भदोही, बागपत, चित्रकूट, हमीरपुर, हाथरस, कासगंज, महराजगंज, मैनपुरी, मऊ, संभल, राजपुर, महोबा, संत कबीरनगर, शामली व श्रावस्ती शामिल हैं। जानकारी के लिए बता दे कि इन ज़िलों में फिलहाल कोई भी सरकारी या प्राइवेट मेडीकल कॉलेज नहीं है।
इन ज़िलों में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए सरकारी नीति जारी होने के बाद टेंडर जारी किया गया था। आवेदन की अंतिम तारीख पहले 5 नवम्बर रखी गई थी, लेकिन निवेश नहीं मिलने पर इसे बढ़ाकर 5 दिसम्बर किया गया। वहीं अब 5 जनवरी पर अंतिम तारीख बढ़ाई गई है।
वहीं डीजीएमई डॉक्टर एनसी प्रजापति ने बताया कि करीब दर्जन भर और निवेशक संपर्क में हैं। वे नियमावली की जानकारी लेने के बाद व्यक्तिगत रूप से पूरी स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। डीजीएमई ने उम्मीद जताई है कि जल्द हो अन्य निवेशकों का आवेदन भी आ जायेगा।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…