बलिया में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव की रैली, धोखे से बुलाई गई महिलाओं ने किया हंगामा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सूबे की सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है। भाजपा सरकार के मंत्री से लेकर नेता तक रैली और जनसभा कर रहे हैं। गुरुवार यानी आज बलिया के रसड़ा में भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की रैली आयोजित की गई थी। रैली के बाद वहां मौजूद महिलाओं ने जमकर बवाल काटा। महिलाओं का आरोप है कि उन्हें बरगला कर इस रैली में बुलाया गया था।

रसड़ा में स्वतंत्र देव सिंह ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। सभा में भारी संख्या में महिलाएं भी पहुंची थीं। लेकिन स्वतंत्र देव सिंह को सुनने नहीं बल्कि अपने समूह के मंत्री को सुनने। जब महिलाएं कार्यक्रम स्थल से लौटीं तो उन्हें निराशा हाथ लगीं। क्योंकि सभा के दौरान उनके समूह के मंत्री नहीं पहुंचे थे। जिसके चलते महिलाओं ने जमकर हंगामा किया।

क्या है पूरा मामला: रसड़ा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए दूर-दूर से महिलाएं बुलाकर लाई गईं थीं। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि “हमें कहा गया था कि आपके समूह के मंत्री आ रहे हैं। जो आप लोगों के मुद्दे पर बात करेंगे। लेकिन यहां हमारे बारे में कोई बात ही नहीं हुई। समूह के मंत्री के बजाए स्वतंत्र देव सिंह को सुनना पड़ा है।”

महिलाओं के अनुसार उनके व्हाट्सएप्प पर मैसेज भी भेजा गया था। चिलकहर ब्लॉक की रहने वाली रुक्मणी देवी ने कहा कि “यहां हम ब्लॉक अधिकारी के कहने पर आए हैं। हमसे बोले थे कि यहां समूह सचिव आएंगे। ब्लॉक अधिकारी हमको कहे थे कि यहां समूह के मंत्री आ रहे हैं। ऐसा कहकर सारी महिलाओं को बुलाया गया था। लेकिन यहां स्वतंत्र देव सिंह भाषण दे रहे थे।”

स्वतंत्र देव सिंह की रैली में आईं रुक्मणी देवी

रुक्मणी देवी ने कहा कि “क्या फायदा हुआ सरकार बदलने का जब हमारी बात ही नहीं सुनी गई। तो अखिलेश यादव हैं या मायावती हैं उनको वोट देकर जीताएंगे। हमलोग उसी को वोट देंगे जो हमारी मांग पूरी करेगा।”

सवाल है कि क्या चुनावी रैलियों में भीड़ जुटाने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाए जाते हैं। उनमें ये नया ट्रेंड है कि गांव-देहात के कम पढ़े लोगों को बरगला कर या किसी और के नाम पर रैली में एकट्ठा कर दिया जाए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आज की रैली में यही सामने आ रहा है। सभास्थल पर मौजूद महिलाओं में खूब नाराजगी देखने को मिल रही थी। महिलाओं ने स्थानीय भाजपा नेताओं को इस वजह से खूब कोसा है।

Akash Kumar

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

7 hours ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

7 hours ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

7 hours ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

7 hours ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

7 hours ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

9 hours ago