चुनाव से पहले संवरेगी सड़कों की सूरत, 43 करोड़ से बलिया की 23 सड़कों पर होगा काम

बलिया। विधानसभा चुनाव आने से पहले प्रदेश सरकार का फोकस अच्छी सड़क सुविधा पर है। और यही वजह है कि हर छोटे कस्बों से लेकर बड़े शहरों तक सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। टूटी फूटी सड़कों की मरम्मत की जा रही है। इसी कड़ी में अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी सड़कों की सूरत संवारने का काम किया जायेगा। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता ने बलिया समेत 21 जिलों में 154 नई सड़कों का निर्माण किए जाने के आदेश दिए हैं। राज्य सड़क निधि से करीब 173.83 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं, 17.83 करोड़ की पहली किस्त भी जारी हुई है। इन छोटी सड़कों को तोड़कर नया बनाया जाएगा।

बता दे कि सर्वाधिक राशि की स्वीकृति प्रयागराज, बलिया, आजमगढ़, गोरखपुर व कानपुर देहात के लिए हुई है। बलिया ज़िले की सड़कों का पूरी तरह से कायाकल्प किया जायेगा। जिले में 61.28 किलोमीटर लंबी 23 सड़कों पर काम होगा। इसके लिए करीब 43.82 करोड़ स्वीकृत हुए हैं, जबकि 4.38 करोड़ की पहली किस्त भी आवंटित हुई है। टेंडर पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। इसी महीने काम शुरू करने की तैयारी चल रही।

बलिया की जिन 23 सड़कों पर काम होगा। टीएस बंधा धर्मपुरा से जटहवा बाबा पटखौली, देवडीह स्कूल मार्ग, बांसडीह सहतवार राजमार्ग पर चोकन गांव, अतरौली से हरिजन बस्ती, शाहपुर अतरौली करमौता से कुड़सर, सिहोरिया से अतरौली, चिलकहर टीकादेवरी से डोंगाबोझ, गौरा नफरेपुर से तुलसी का पुरा, कपूरी से मोहान की मठिया, चेरूइया से मोहान की मठिया, रजमलपुर से हरिजन बस्ती, शाह मोहम्मदपुर रोड से शाह महावलपुर बस्ती, पूरा पशुहारी से ससना बहादुरपुर, बिल्थरा बाजार से श्मशान घाट, सीयर चरौंवा मार्ग से कुरुमपुर, मौनिया बाबा मंदिर मार्ग, मठ धज्जु गिरी संपर्क मार्ग, दियर संपर्क मार्ग, रसूलपुर से पकड़बोझा, नवापुर से लहुराडीह, नगपुरा पुल से बनियापुर और चंद्रवार तियरा से तुर्कहा गांव समेत कुल 23 सड़कें शामिल हैं।

इसके साथ ही गोरखपुर-आजमगढ़ के 7-7 चंदौली-गाजीपुर के 5-5 और वाराणसी-जौनपुर की दो-दो सड़को पर काम होगा। इसके अलावा प्रयागराज की 66, फर्रुखाबाद में 5, बुलंदशहर की 4, फतेहपुर-प्रतापगढ़ में 3-3, कानपुर देहात में 7, आगरा-अलीगढ़-बलरामपुर-बहराइच-मैनपुरी में 2-2, अंबेडकर नगर-हमीरपुर-हरदोई में एक-एक सड़क बनेगी।

वहीं लोक निर्माण विभाग अधीक्षण अभियंता सीपी गुप्ता का कहना है कि कई सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर किया गया है। इसी महीने काम शुरू करने की तैयारी है। कई प्रोजेक्ट चुनाव से पहले खत्म कर दिए जाएंगे। विभाग तेजी से काम में जुटा है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 hours ago

बलिया विधानसभा सर्वे 2027

2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल…

2 hours ago

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago