प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य 3 अगस्त को बलिया आएंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री का पूरा कार्यक्रम जारी हो गया है।
इसके मुताबिक वे 11:45 बजे भाजपा कार्यालय जीराबस्ती जाएंगे। यहां पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के बाद दोपहर 12:55 बजे कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचेगे। वहां जनपद के समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ प्रशासनिक बैठक व प्रेसवार्ता करेंगे।
इसके बाद दोपहर 2:30 बजे विकासशील व निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। दोपहर बाद 3:40 बजे हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक डिप्टी सीएम श्री मार्य के आगमन की तैयारियों के सम्बन्ध में जरूरी दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने हेलीपैड से लेकर मीटिंग हॉल व अन्य जगहों पर तैयारी सम्बन्धी महत्वपूर्ण निर्देश दिये। बैठक में सीडीओ प्रवीण वर्मा, एडीएम डीपी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट, डीडीओ राजितराम मिश्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…