बलिया सीएमओ ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

बलिया। ब्लॉक बेलहरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी का औचक निरीक्षण मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO Ballia) DPM डाक्टर आर बी यादव ने किया। सीएमओ ने चिकित्सक रूम, फार्मेसी वार्ड, प्रसव रूम, एक्स-रे रूम, लैब, टेली परामार्श केंद्र, फार्मासिस्ट रूम, स्वास्थ्य केंद्र पर लगे आरओ प्लांट व स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति पंजिका, शिशु जन्म पंजिका आदि रजिस्टरों का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान एक डाक्टर समेत सात स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले, जिनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनवानी पर पहुंचे मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जयंत कुमार व डीपीएम डॉ. आरबी यादव ने महीनों से अनुपस्थित चल रहे दंत चिकित्सक सहित सात स्वास्थ्य कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है। वही पत्रकारों के सुझाव पर एक्स-रे को डिजिटलीकरण तथा लैब को बड़ा व सुविधाजनक बनाने का आश्वासन दिया।

बताया कि गर्मी के सीजन में बढ़ रहे आई फ्लू से सम्बंधित जो दवाएं व ड्रॉप यहां उपलब्ध नहीं है, उसे तत्काल ही उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस मौके पर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर मुकर्रम अहमद, डॉक्टर जगमोहन प्रसाद , बीपीएम राकेश कुमार सिंह, बीसीपीएम संजय कुमार यादव, डॉक्टर, फार्मासिस्ट व स्टाफ नर्स, नर्समेन्टर दिग्विजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

14 hours ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago