बलिया की स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार इजाफा किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब सिकंदरपुर तहसील में 9 होम्योपैथी अस्पताल बनाए जाएंगे। इसके लिए जमीन चिन्हांकन का काम शुरू हो चुका है।
सिकंदरपुर तहसील के पंदह ब्लॉक के टंडवा, हथौज, पकड़ी, महुलानपार और जगदरा के अलावा नवानगर ब्लॉक के खटंगा, सिकन्दरपुर व डूहा बिहरा स्थित राष्ट्रीय होमियोपैथिक चिकित्सालय शामिल है। इसके अतिरिक्त मनियर ब्लॉक के काजीपुर स्थित राष्ट्रीय होमियोपैथिक चिकित्सालय के लिए भवन निर्माण की स्वीकृति भी प्रदान की गई है।
प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद 9 होम्योपैथी अस्पताल के लिए जमीन का चिन्हांकन शुरू भी कर दिया है। इन अस्पतालों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और वह गंभीर बीमारियों का इलाज भी आसानी से करा सकेंगे।
शासन स्तर मिले पत्र में उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर को इन अस्पतालों के निर्माण के लिए तत्काल जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया गया है। अब तक क्षेत्र के चार गांवों से प्रस्ताव भी प्राप्त हो चुके हैं। बाकी की प्रक्रिया जारी है। सब कुछ ठीकठाक रहा तो जल्द ही यह अस्पताल अपने भवन से संचालित होते नजर आएंगे।
सिकंदरपुर एसडीएम रवि कुमार का कहना है कि होम्योपैथिक अस्पताल के निर्माण के लिए चार ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। दो अन्य गांवों में जमीन चिह्नित की गई है। शेष स्थानों के लिए लेखपालों को निर्देशित किया गया है। जल्द ही जमीन उपलब्ध करा कर संबंधित पत्रावली शासन को भेज दी जाएगी।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…