Categories: बलिया

बलिया में ‘डेंगू का डंक’, एक हफ्ते में मिले 3 मरीज, स्वास्थ्य अमला अलर्ट

बलिया में डेंगू लगातार पैर पसारता जा रहा है। जनवरी से लेकर 14 सितंबर तक डेंगू के कुल 11 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि इसमें से 3 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 8 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं पिछले एक सप्ताह में डेंगू के 3 मरीज मिले हैं। डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर जिला अस्पताल में विशेष वार्ड बनाया है।

वहीं निजी अस्पतालों से भी कहा गया है कि अगर डेंगू के मरीज मिल रहे हैं तो स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट करें। जल्द जांच कर मरीज की पुष्टि की जा सके। जहां केस मिल रहे हैं, वहां मच्छरों के स्रोतों को नष्ट किया जा रहा है। सभी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों पर डेंगू के इलाज की सुविधा मुफ्त उपलब्ध है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि मरीज में डेंगू के लक्षण दिखते ही मरीज को स्वास्थ्य केन्द्र ले जाएं।

जिला मलेरिया अधिकारी सुनील यादव ने कहा कि डेंगू से डरने की नहीं बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है। लक्षण नजर आते ही चिकित्सक की सेवाएं ली जाएं तो बीमारी गंभीर नहीं हो पाएगी। अचानक तेज बुखार, सिर दर्द, हड्डियों में दर्द के साथ आंखों के पीछे तेज दर्द हो तो मरीज को डेंगू की जांच अवश्य करानी चाहिए। बुखार की स्थिति में चिकित्सक के सलाह पर ही दवा लें।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago