Categories: बलिया

बलियाः ट्रेन पकड़ना होगा आसान, सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से प्लेटफार्म नंबर 1 का होगा विस्तार

बलियाः रेलयात्रियों के लिए अच्छी खबर है। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से प्लेटफार्म नंबर एक का विस्तार किया जाएगा। यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए इसे पुराने मालगोदाम के आगे तक प्लेटफार्म नंबर एक तक बढ़ाया जाएगा। इससे यात्रियों को बड़ा फायदा होगा।

बता दें कि सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर एक दर्जन से अधिक लम्बी दूरी के मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव है। प्रतिदिन लगभग पांच हजार यात्री इस स्टेशन से ट्रेन पकड़कर आते-जाते है। वहीं मेल व एक्सप्रेस गाड़ियों के कुछ डब्बे प्लटफार्म से बाहर रह जाने के चलते यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने में दिक्कत आती है। लेकिन अब प्लेटफार्म का विस्तार होने से ट्रेन पकड़ने में आसानी होगी। सुरेमनपुर के स्टेशन अधीक्षक एलपी वर्मा ने बताया कि 19 डब्बे से अधिक की ट्रेन जैसे पवन एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस, सारनाथ एक्सप्रेस सहित अधिकांश ट्रेनों के पीछे के तीन से चार डिब्बे प्लेटफार्म से बाहर हो जाते हैं। इससे यात्रियों को विशेषकर महिलाएं, बच्चे और वृद्धजनों को ट्रेन में चढ़ने उतरने में दिक्कत होती है।

उन्होंने बताया कि रेल प्रबंधक रमाशंकर पाण्डेय के संज्ञान में यह समस्या है। इसके लिए संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही काम शुरु हो जाएगा। इसके अलावा अभी प्लेटफार्म नंबर दो का निर्माण कार्य भी अधूरा है। क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ता अजित सिंह, उपाध्यापुर के पूर्व प्रधान धर्मेन्द्र तिवारी सहित दर्जनों लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से ट्रेनों के डब्बों को प्लेटफार्म से बाहर होने की शिकायत करते रहे हैं। अब इस समस्या पर संज्ञान लिया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago