Categories: बलिया

बलिया- विधवा महिला से छेड़छाड़, विरोध पर दी जान से मारने की धमकी, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

बलिया में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जहां अब महिला सुरक्षित नहीं हैं। एक महिला से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

पूरा मामला सहतवार थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहाँ विधवा महिला ने सहतवार पुलिस से अपने ही गांव के एक शख्स के खिलाफ शिकायत की है। पीड़िता ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि गांव के ही शख्स ने रात में घर में घुसने की कोशिश की। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। गाली गलोच करने से साथ ही छेड़छाड़ भी की। महिला के शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए। इस दौरान आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।

पीड़िता ने तहरीर में आगे बताया कि वह व्यक्ति की कई बार उसके साथ गलत हरकत कर चुका है। लेकिन लोक लाज के डर से वह चुप रही। लेकिन अब अत्याचार बर्दाश्त नहीं हो रहा है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर नामजद व्यक्ति के खिलाफ धारा 354, 457, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी की तालाश में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 day ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago