Categories: बलिया

बलिया में डेंगू का कहर, अस्पताल में सुविधाओं की कमी, रेफरल सेंटर बना जिला अस्पताल

बलियाः प्रदेशभर में डेंगू का कहर देखने को मिल रहा है। लेकिन स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी नजर आ रही हैं। बलिया में भी डेंगू के मरीजों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ रही है। लेकिन जिले में एडवांस स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है।

केवल प्राथमिक इलाज के सहारे ही बीमारी से जंग लड़ी जा रही है। जिला अस्पताल में सैंकड़ों की संख्या में मरीज आ रहे हैं। जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. रितेश सोनी की मानें तो जिला अस्पताल में रोजाना आने वाले मरीजों में हर तीसरे मरीज में प्लेटलेट की समस्या सामने आ रही है। ऐसे में समस्या कम होने पर डॉक्टर उनका इलाज कर देते हैं लेकिन अधिक घटने के मामलों में मरीजों को रेफर कर देते हैं।

यानि कि प्लेटलेट चढ़ाने के मामले में अस्पताल रेफरल सेंटर बने हुए हैं। जिला अस्पताल में न तो प्लेटलेट चढ़ाने का कोई इंतजाम है और ना ही मरीजों की जान बचाने के लिए इलाज की कोई व्यवस्था है। ऐसे में प्लेटलेट कम होने की स्थिति में डॉक्टर मरीजों को रेफर कर रहे हैं।

जिला सर्विलांस अधिकारी के अनुसार जिले में डेंगू के 115 मामले हैं, इनमें से 19 एक्टिव डेंगू के मरीज गैर जनपदों में अपना इलाज करा रहे हैं। अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर दिवाकर सिंह के अनुसार जिला अस्पताल में ब्लड सेपरेशन यूनिट की बिल्डिंग बनकर पूरी तरह तैयार है। इसके अलावा ब्लड को चार हिस्सों में बांटने के लिए यहां कुछेक मशीनें भी आ चुकी हैं।

अन्य मशीनें और पर्याप्त मैन पावर मुहैया होने के बाद से जिले में ब्लड सेपरेशन यूनिट अस्तित्व में आ जाएगा। इसके बाद ब्लड बैंक में उपलब्ध ब्लड को चार हिस्सों में बांटकर मरीजों को प्लेटलेट चढ़ाने की सुविधा सुचारु हो जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago