बलिया में जिलाधिकारी कार्यालय पर सहारा के खातेधारकों ने जमकर प्रदर्शन किया। सैंकड़ों की संख्या में खाताधारक कार्यालय के बाहर इकट्ठे हो गए और जमकर नारेबाजी की। सभी लोग बैंक में जमा धनराशि भुगतान की मांग कर रहे थे।
खातेधारकों के धरना प्रदर्शन की खबर लगते हैं चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर रहे खातेदार एक महिला और पुरुष जिला अधिकारी से मिलने की मांग को लेकर गेट पर अड़े रहे। जिला अधिकारी मुख्यमंत्री को कार्यक्रम को लेकर निकली चली गई। इससे आक्रोशित महिलाएं टीडी कालेज चौराहे पर जाम लगा दिया।
बाद में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची तो लोगों को समझाया गया। वहीं उपस्थित खाताधारकों ने डीएम को पत्रक सौंपा और गुहार लगाई कि सुनहरे भविष्य के लिए मेहनत से कमाया एक एक रुपया बैंक में जमा किया था, आज बेटी की शादी, बीमारी व अन्य जरूरी काम होने के वावजूद बैंक खुद का जमा पैसा नहीं दे रहा है।
मजबूरन साहूकारों से सूद पर कर्ज लेना पड़ रहा है। ऐसे में खाताधारकों ने जल्द पैसे भुगतान की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर पैसों का भुगतान नहीं हुआ तो वह आत्मदाह करने को मजबूर होंगे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…