Categories: बलिया

बनारस में 16 नवंबर से अग्निवीर भर्ती, बलिया समेत 12 जिलों के अभ्यर्थी दिखाएंगे दम, ये है गाइडलाइन

बलिया। अग्निवीर भर्ती पूर्वांचल के बलिया समेत 12 जिलों में 16 नवंबर से शुरू होने वाली है। वाराणसी के छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में अग्निवीर भर्ती होगी। अग्निवीर भर्ती चयन प्रक्रिया को लेकर भर्ती कार्यालय की ओर से गाइडलाइन भी जारी की गई।

इन 12 जिलों के अभ्यर्थी दिखाएंगे दम- बता दें छावनी परिषद स्थित भर्ती कार्यालय के पास रणबांकुरे मैदान में अग्निवीर अपना दम दिखाएंगे। रैली में बनारस, चंदौली, बलिया, देवरिया, सोनभद्र, मिर्जापुर, गाजीपुर, मऊ, गोरखपुर, संत रविदास नगर भदोही के एक लाख 43 हजार 286 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

भर्ती कार्यालय की गाइडलाइन – भर्ती कार्यालय की ओर से गाइडलाइन जारी की गई। आवेदन फॉर्म पर लगे फोटो और चेहरे में मिलान नहीं होने पर अभ्यर्थी बाहर हो सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक ऋषि दुबे के अनुसार कई बार आवेदन के दौरान फॉर्म पर लगी फोटो के बाद युवाओं के चेहरे में बदलाव दिखने लगता है। दाढ़ी या बाल बढ़ने पर मिलान में दिक्कत आती है। इससे अभ्यर्थियों को रोका जाता है। इससे बचने के लिए आवेदन फॉर्म और आधार कार्ड पर लगी फोटो जैसा ही चेहरा होना चाहिए।

सेना की ऑफिशियल वेबसाइट जरूर देखें- ऋषि दुबे के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थी दलालों के चक्कर में न आएं और भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने से पहले सेना के दिशा निर्देश की सही जानकारी के लिए सेना की ऑफिशियल वेबसाइट जरूर देखें। भर्ती प्रक्रिया के दौरान मोबाइल के साथ ही अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस बैन है। अनुशासित तरीके से भर्ती प्रक्रिया में भाग लें।अभ्यर्थियों को फोटोकॉपी के साथ मूल प्रमाणपत्र साथ रखना चाहिए।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

7 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago