Categories: बलिया

बलिया – छात्रसंघ चुनाव के लिए छात्रों का अनशन, चुनाव की तारीख घोषित करने की मांग

बलिया में छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित कराने के लिए छात्र संघ का अनशन जारी है। पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में छात्र नेताओं का जिलाधिकारी कार्यालय पर आमरण अनशन बुधवार को भी जारी रहा। अनशन पर आदर्श मिश्रा, वरुण मिश्र और सुमित कुमार वर्मा बैठे हैं।

अनशन पर बैठे नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने कहा कि जब तक छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित नहीं होती, तब तक छात्रों का आमरण अनशन नियमित चलता रहेगा। कहा कि इसके पहले भी छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कराने के लिये कई बार प्रदर्शन किया गया।

डीएम को पत्रक भी सौंपा गया, लेकिन अभी तक मांगों को नहीं माना गया। इस मौके पर छात्र नेता अमित दुबे, यशजीत सिंह, सूरज गुप्ता, आदित्य योगी, मनीष सिंह, वीर प्रताप सिंह, राजदीप सिंह, मदनी नसीम और धर्मेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago