Categories: बलिया

बलिया – प्रशासन ने तेज की निकाय चुनाव की तैयारी, 5 नवंबर को खुलेगा सामग्रियों का कोटेशन

बलिया में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। सकुशल चुनाव कराने के लिए प्रशासन ने भी कमर कस ली है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश सिंह ने बताया है कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन- 2022 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न प्रकार के विविध कार्य जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर समिति गठन किया गया है।

विभिन्न प्रकार के पत्र, निर्देश एवं बुकलेट आदि की फोटो कापी, बैज की छपाई सभी प्रकार के बैज या उनके अनुरूप अन्य बैज 7×10 सेमी साइज एवं 120 जीएसएम गुणवत्ता वाले कागज/कार्ड शीट पर मुद्रय जाने के लिए फ्लैक्स/बैनर, रसीद बुक 50 पन्ने का एक बुक हल्के/भारी वाहनों पर चस्पा करने हेतु मोनोग्राम, मतपेटिकाओं की सफाई, आयलिंग एवं ग्रीसिंग हेतु मतपेटिकाओं की हल्की मरम्मत तथा सफाई का काम कराया जा रहा है।

आयलिंग और ग्रीसिंग, गोदाम/निर्धारित स्थल से ट्रक में चढ़ाने या ट्रक से उतारकर गोदाम/निर्धारित स्थल तक पहुँचाने हेतु खाली मतपेटिकाओं हेतु, खाली स्टील बाक्स/ट्रक, भरे स्टील बाक्स/ट्रंक हेतु, दैनिक मजदूरी हेतु प्रतिदिन (08 घण्टे), स्टील बाक्स में लगाये जाने वाले तालों के क्रय हेतु (जिले में स्टील बाक्स की उपलब्धता के अनुसार पूर्व उपलब्ध तालों की संख्या को घटाने के पश्चात् ही आवश्यक तालों को क्रय किया जाएगा।

जिसमें स्टील बाक्स (ट्रॅक्स) में लगाये जाने हेतु छोटा ताला, स्ट्रांग रूम आदि हेतु बड़ा ताला स्टील बाक्स की मरम्मत हेतु (प्रति स्टील बाल्स/ट्रक) आदि के अलग-अलग मुहरबन्द कोटेशन उसी दिन 5 नवम्बर को अपरान्ह 03 बजे जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय) में सार्वजनिक रूप से गठित समिति के समक्ष खोला जायेगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

1 day ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

3 days ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

4 days ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

4 weeks ago