Categories: बलिया

बलिया में बढ़ता डेंगू का कहर, 2 नए संक्रमित, कुल मरीजों की संख्या हुई 56

बलिया। जिले में लगातार डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। जहां लगातार डेंगू संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। मंगलवार को डेंगू के दो और मरीज मिले। इसमें एक शहर और एक देहात क्षेत्र में मरीज पाया गया है। इसके साथ ही जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 56 पर पहुंच गई है। डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या से लोगों में दहशत हैं।बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल में प्लेटलेट्स चढ़ाने की व्यवस्था नहीं है। इससे लोगों में और भी भय बना हुआ है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। लगातार लोगों को जागरुक किया जा रहा है। सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।  लगातार डेंगू जैसे लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग कागजों में ही बचाव अभियान चला रहा है। मंगलवार को सर्वे टीम ने रेवती थाना क्षेत्र के रामपुर गांव और शहर के राजेंद्र नगर मोहल्ला के डेंगू संक्रमित मरीज मिलने पर आवश्यक दवा किट उपलब्ध कराया।

उधर, जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव ने अपनी टीम के साथ संक्रमितों के आसपास सर्वे कराया और डेंगू निरोधक छिड़काव कराया। साथ ही लोगों को घर के आसपास जलभराव नहीं होने देने, घर के बर्तनों में पानी नहीं रखने के साथ ही हमेशा मच्छरदानी का प्रयोग करने की सलाह दी। साथ ही बुखार लगातार तीन दिन रहने पर अविलंब चिकित्सक से संपर्क कर चेकअप कराने को कहा।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago