बलियावासियों को 2024 में मिलेगी PNG गैस की सुविधा, इस क्षेत्र से होगी शुरुआत

बलिया। जिले में कुछ ही सालों में PNG सप्लाई की जा सकती है। पाइप्ड नेचुरल गैस यानी पीएनजी की आपूर्ति साल 2024 से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। अभी मंडल में आजमगढ़ में इस पर काम चल रहा है। वहां शुरुआत में लगभग 500 घरों में कनेक्शन देने की योजना है। एक साल में अभी तक सिधारी, हर्रा की चुंगी आदि क्षेत्रों में 30 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। मार्च 2022 तक 150 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य है। इसके बाद मऊ व बलिया में भी परियोजना पर काम होना है। बलिया में पहले रसड़ा क्षेत्र में कार्य कराया जाएगा।साल 2024 तक इन जनपदों में भी घर-घर कुकिंग गैस की आपूर्ति सुनिश्चित कराने की योजना है। यह काम टोरेंट कंपनी के जिम्मे है। बता दें आजमगढ़ में कप्तानगंज के बितरी गांव में सीजीसी यानी सिटी गेट सेंटर का निर्माण जारी है। यहां 75 फीसद से अधिक काम पूरा हो चुका है। गेल की मुख्य पाइपलाइन से कनेक्शन लेकर यहां पीएनजी का भंडारण किया जा सकेगा। इसके बाद आवश्यकतानुसार तीनों जनपदों को आपूर्ति की जा सकेगी। व्यावसायिक एवं घरेलू कनेक्शन पीएनजी आपूर्ति के लिए व्यावसायिक और घरेलू कनेक्शन दिए जाएंगे। इसकी फीस तय की जाएगी। एकमुश्त धनराशि के अलावा किस्तवार फीस जमा करने की व्यवस्था भी बनाई जाएगी।

इसके लिए कई होटल, रेस्टोरेंट सहित अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों ने रुझान दिखाया है। क्या है पीएनजी – यह कुकिंग गैस है। इसकी आपूर्ति पाइपलाइन के जरिए की जाती है। इसके रखरखाव की जिम्मेदारी गैस अथॉरिटी आफ इंडिया यानी गेल के पास है। 50 फीसद तक सस्ती घरेलू गैस (एलपीजी) की तुलना में पीएनजी 50 फीसद तक सस्ती होती है। इससे ईंधन की बचत होती है। पर्यावरण की दृष्टि से भी यह काफी अनुकूल है। मीटर रीडिंग के जरिए गैस भुगतान तय किया जाता है। जितनी गैस खर्च करेंगे, उसी के अनुसार बिल आएगा।

टोरेंट के आजमगढ़ मंडल के महाप्रबंधक जीवी राममनोहर का कहना है कि आजमगढ़ में नवंबर तक पीएनजी कनेक्शन की शुरुआत हो जाएगी। कोरोना संक्रमण के बाद जलजमाव से थोड़ी अड़चनें आई हैं लेकिन कार्य प्रगति पर है। इसके बाद मऊ व बलिया में परियोजना प्रस्तावित है। संभावना जताई जा रही है कि 2024 में बलियावासियों को भी लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

10 hours ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

10 hours ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

10 hours ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

10 hours ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

10 hours ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

12 hours ago