बलिया: दुर्जनपुर कांड की CBI जांच चाहता है क्षत्रिय समाज, किया प्रदर्शन

बलिया डेस्क : क्षत्रिय भारत महासभा के बैनर तले बुधवार को कलेक्ट्रेट में अपने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया. इस दौरान दुर्जनपुर की घटना को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह को सौंपा. जिसमें मुख्य आरोपी के परिवार की सुरक्षा एवं घटना की निष्पक्ष सीबीआई जांच कराने की मांग की है.

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि 15 अक्तूबर को जिले के बैरिया तहसील क्षेत्र के दुर्जनपुर ग्राम सभा में कोटे की दुकान के लिए खुली बैठक के पश्चात किन परिस्थितयों भीड़ का उग्र होना और उग्र भीड़ द्वारा लाठी, डंडा चलाना और लोगों का घायल होना. इसके बाद आत्मरक्षार्थ गोली चलाना और एक व्यक्ति को गोली का लगना आदि घटनाक्रम होता रहा.

ऐसे में एसडीएम तहसीलदार और पुलिस उपाधीक्षक द्वारा लाठीचार्ज कर भीड़ को तीतर-बितर न करना यह साबित करता है कि प्रशासन की लापरवाही और उदासीनता को दर्शाता है कि अफसरों की भूमिका संदिग्ध है. आरोप लगाया गया है कि धीरेंद्र सिंह ने आत्मरक्षार्थ हवाई फायरिंग की थी.

इसके बावजूद हमलावरों के घेरे से बाहर निकलने के कारण उक्त घटना हुई. धीरेंद्र सिंह के परिवार के दो सदस्यों इलाज बीएचयू में चल रहा है. इनके तरफ से दी गयी तहरीर को दर्ज नहीं किया गया. पुलिस प्रशासन द्वारा एकतरफा कार्रवाई करते धीरेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया. मांग किया कि धीरेंद्र सिंह पर जिन लोगोंने हमला किया उनपर मुकदमा दर्ज किया जाय. दुर्जनपुर के प्रकरण की सीबीआई जांच कराई जाय.

अक्षम अधिकारियों को सेवामुक्त किया जाय और जो घटना को टालने और शांतिपूर्ण माहौल बनाने में नाकाम रहे. इस पूरे प्रकरण की जांच सक्षम जांच एजेंसी से कराकर उक्त सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाय.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago