मुश्किल हालातों में बलिया की प्रज्ञा ने भी नीट परीक्षा में लहराया अपना परचम !

बलिया डेस्क : हाल ही में नेशनल लेवल पर होने वाली नीट ले एग्ज़ाम का रिज़ल्ट घोषित हुआ है और हर एग्ज़ाम की तरह इसमें भी बलिया के छात्र और छात्राओं ने अपना परचम फहराया है. आज हम आपको प्रज्ञा वर्मा के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने नीट के एग्ज़ाम में 720 में से 631 अंक हासिल किया है.

प्रज्ञा उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम इन्दौली की रहने वाली हैं. उनकी आल ओवर रैंक 8196 और कैटेगरीवाइज़ 2991 रैंक हासिल की है. आपको बता दें कि प्रज्ञा वर्मा ने 2014 में हाई स्कूल किया और 2016 में इंटरमीडिएट की परीक्षा एम एम डी पब्लिक स्कूल से प्रथम डिविज़न में पास किया. अब प्रज्ञा वर्मा की इस सफलता पर स्कूल में भी खुशी की लहर दौड़ गयी.

विज्ञापन

इस सफलता पर स्कूल के प्रिंसिपल और अध्यापकों ने प्रज्ञा को शुभकामनाएं दी और चेयरमैन प्रतिक राज सिंह ने आशीर्वाद देते हुए उनके सुनहरे भविष्य की कामना की है. उन्होंने आगे कहा कि प्रज्ञा वर्मा पर पूरे स्कूल को नाज़ है. वह ऐसे ही आगे बढ़ती रहें और स्कूल के साथ साथ घर वालों का नाम रोशन करती रहें.

ग़ौरतलब है कि एक बार भी बलिया की तमाम छात्राओं ने नीट का एग्ज़ाम क्लीयर किया है और अब वह एम बी बी एस की पढ़ाई करके डाक्टर बनने की राह पर निकल चुकी हैं. बलिया की लड़कियों को इन्हें अपना प्रेरणा स्रोत मानना चाहिए.

इनसे सीखना चाहिए कि मेहनत कभी भी ज़ाया नहीं जाती है. अगर दिल में लगन और कुछ कर गुज़रने का जज़्बा हो तो कोई मुश्किल राह पर भी चलकर अपनी मंज़िल तक पहुँचा जा सकता और बलिया के युवाओं ने इस लाइन को सच कर दिखाया है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago