बलिया: मोबाइल से बात करने में मशगूल लड़की छत से गिरी, नहीं बच पाई जान !

बलिया डेस्क : मोबाईल फोन आज हर इंसान की बुनियादी ज़रुरत में शुमार हो चुका है, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है लेकिन इसकी वजह से तम दुष्प्रभाव भी सामने आने लगे हैं. अब एक बड़ा ही दुखद खबर थाना क्षेत्र के ग्राम करनई से आई है. यहाँ एक छात्रा मोबाइल से बात करते करते छत से गिर गयी और इस घटना में हुई मौ’त हो गयी है.

बताया जा रहा है कि यह लड़की क्लास 11वीं की छात्रा थी. लड़की के पिता का नाम है श्याम बिहारी. संत यतीनाथ विद्यापीठ सुखपुरा की छात्रा थी और उम्र थी 16 साल. मंगलवार को वह दूसरी पाली में पढ़ने भी आई थी. खबर के अनुसार, रात में वह करीब आठ बजे छत पर टहल रही थी. इस बीच वह किसी से फोन पर बात करने लगी. लेकिन बात करते करते वह इतनी ज्यादा मशगूल हो गयी कि उसे अपने आस पास की चीज़ों का होश तक नहीं रहा. बात करते करते वह छत के किनारे पर पहुँच गयी.

विज्ञापन

ध्यान उसका फोन में लगा हुआ था और अचानक से वह छत से नीचे गिर पड़ी. छत से गिरने के बाद वह बेहोश हो गयी. अफ़सोस की बात यह भी रही कि लड़के के गिरने की खबर घर वालों को तत्काल नहीं लग पाई. जिसकी वजह से ही आनन फानन में अस्पताल नहीं ले जाया जा सकता और तब घर वालों को इसकी जानकारी हुई तो काफी देर हो चली थी.

हालाँकि जैसे ही घर वालों को इसकी जानकारी हुई, वह फ़ौरन उसे अस्पताल ले गए. हालाँकि उसे बचाने की काफी कोशिश की गयी लेकिन सफलता नहीं मिली और इलाज के दौरान उसमे दम तोड़ दिया.

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

4 days ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago