बलिया गोलीकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। उसे जिला कारागार से सीधे रेवती थाना ले जाया गया है। उससे एक बंद कमरे में थाना प्रभारी/विवेचक प्रवीण कुमार सिंह ने पूछताछ की। इसके बाद धीरेंद्र को लेकर पुलिस उसके घर पहुंची।
गौरतलब है कि बलिया के सीजेएम कोर्ट ने बुधवार को पुलिस रिमांड स्वीकार कर ली थी। धीरेंद्र को 22 अक्तूबर सुबह दस बजे से 24 अक्तूबर सुबह दस बजे तक 48 घंटे के लिए पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। कोर्ट ने अभियुक्त को अधिवक्ता साथ रखने की छूट दी है, जो पुलिस कार्रवाई में कोई हस्तक्षेप किए बिना दूर से कार्रवाई को देख सकता है।
पुलिस ने धीरेंद्र को 48 घंटों के रिमांड पर लेने के बाद मेडिकल चेकअप कराया। उसके बाद आरोपी को 11 बजे रेवती थाना लेकर आई। अधिवक्ता बृजेश सिंह थाने पर साथ रहे। बंद कमरे में आवश्यक पूछताछ करने के बाद पुलिस दुर्जनपुर स्थित उसके आवास पर ले गई। आवास पर पहुंचते ही घर की महिलाएं आरोपी से लिपट कर रोने लगीं। बताया जाता है कि पुलिस की प्राथमिकता वारदात में इस्तेमाल असलहे को बरामद करना है। पुलिस असलहे की तलाश में जुटी है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…