बलिया : मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह की 48 घंटे की पुलिस रिमांड कोर्ट ने मंजूर किया

बलिया। दुर्जनपुर गोलीकांड के मामले में मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को न्यायालय द्वारा 48 घंटे का पुलिस रिमांड दिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ एवं मर्डर वेपन बरामद करने के लिए एक सप्ताह रिमांड की अर्जी न्यायालय में दाखिल किया गया था लेकिन न्यायालय द्वारा 48 घंटे का पुलिस रिमांड दिया गया।

गौरतलब हो कि बीते १५ अक्टूबर को रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में कोटे के आवंटन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया था। इसबीच एक पक्ष के गामा पाल की गोली लगने से मौत हो गई थी। आरोप है कि दूसरे पक्ष के धीरेंद्र सिंह ने ही गोली मारकर गामा पाल की हत्या की है। इसके बाद से बलिया में भू-चाल आ गया। इसबीच बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह का आरोपी के पक्ष में बयान देना तो मानो आग में घी डालने जैसा काम हो गया। वहीं घटना के वक्त आरोपी धीरेंद्र सिंह भी मौका पाकर खिसक लिए थे।

इसके बाद डीआईजी सुभाषचंद्र दूबे ५० हजार व एसपी देवेंद्र नाथ ने २५ हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसबीच बीते रविवार को एसटीएफ ने आरोपी धीरेंद्र सिंह को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया और सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां आरोपी की जमानत अर्जी खारिज हो गई।

पुलिस उसी दिन से आरोपी को रिमांड में लेने के लिए लगी हुई थी, बुधवार को पुलिस ने सात दिन पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ एवं मर्डर वेपन बरामद करने के लिए एक सप्ताह रिमांड की अर्जी न्यायालय में दाखिल किया गया था, लेकिन न्यायालय द्वारा 48 घंटे का पुलिस रिमांड दिया गया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

23 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago