बलियाः शिक्षा में निजीकरण के ख़िलाफ़ छात्र युवा फ्रंट का हल्ला बोल, DM ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन

बलिया डेस्क : शिक्षा में निजीकरण और महंगाई के विरोध में मंगलवार को बलिया छात्र युवा फ्रंट के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। कार्यकर्ताओं ने ज़िलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर ज़ोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्र संगठन ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की। प्रदर्शन में बलिया छात्र युवा फ्रंट के अध्यक्ष अतहर भी मौजूद रहे।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शिक्षा का निजीकरण किए जाने से शिक्षा काफी महंगी हो गई है और इसकी गुणवत्ता भी घटी है। शिक्षा के क्षेत्र में इसी तरह से महंगाई बढ़ती रही तो किसी भी ग़रीब का बच्चा शिक्षित नहीं हो पाएगा। इसलिए शिक्षा के क्षेत्र में निजीकरण का खात्मा किया जाना बेहद ज़रूरी है। छात्र युवा फ्रंट ने प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति के नाम ज़िलाधिकारी को एक पत्र भी सौंपा। इस पत्र में छात्र संगठन ने शिक्षा के क्षेत्र में निजीकरण को समाप्त किए जाने सहित अपनी कई मांगों को रखा।

विज्ञापन

आइये जानते हैं पत्र में छात्रों ने क्या मांगें रखीं? शिक्षा उद्देश्यपरक, वैज्ञानिक व सस्ती हो। विदेशी शिक्षण संस्थानों को देश में स्थापित करने वाली महंगी व गैर जनतांत्रिक शिक्षा प्रदान करने वाली राष्ट्र विरोधी व जनविरोधी नई शिक्षा नीति पर रोक लगाई जाए। इसके साथ ही छात्रों ने बेरोज़गारी की समस्या को समाधान किए जाने की मांग भी की। छात्रों ने कहा कि ठेके-संविदा की नौकरियों की जगह पक्की नौकरी दी जाए। रुकी हुई भर्तियों को भरा जाए।

रोज़गार विरोधी निजीकरणवाद को समाप्त किया जाए। छात्रों ने चिकित्सा के क्षेत्र में भी निजीकरण को खत्म किए जाने की मांग की।
पत्र में कोरोनाकाल में बेरोज़गार हुए श्रमिकों को दोबारा रोज़गार दिए जाने और वादे के मुताबिक हर साल 2 करोड़ नौकरी दिए जाने की मांग की गई। छात्रों ने पेंशन सहित रिटायरमेंट व अप्रेंटिस की व्यवस्था पहले की तरह ही चालू रखने की मांग रखी। छात्रों ने कहा कि 50 साल में रिटायरमेंट व 5 साल अप्रेंटिस की मंशा वाली भावी योजना ना लाई जाए।

सबको शिक्षा व सबको काम दिया जाए। कृषि सुधार कानून एवं श्रम सुधार संहिता को वापस किया जाए और तमाम समस्याओं की जनक नई आर्थिक नीति व डंकल प्रस्ताव को खत्म किया जाए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago