Categories: बलिया

बलिया-NH-31 के चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीरेंद्र सिंह ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

बलिया में विकासकार्य कराने को लेकर सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त लगातार कवायद करते रहते है। और अब उन्होंने शहर के पूर्वी छोर कदम चौराहा से पश्चिमी छोर माल्देपुर तक NH-31 के चौड़ीकरण के साथ ही डिवाइडर निर्माण के लिए केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। सड़क के दोनों ओर नाला निर्माण की भी मांग की है, ताकि इस सड़क को जलजमाव से मुक्ति मिल सके।

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखे पत्र में
सांसद ने बताया कि बलिया का स्वयं में एक स्वर्णिम इतिहास रहा है। ऐतिहासिक जिला होने के बाद भी सड़कों के विकास के मामले में बहुत पीछे है। नए भारत के हो रहे निर्माण में बलिया को भी विकसित करना है। NH-31 बलिया शहर के बीचोबीच से जाता है। इस सड़क की चौड़ाई काम कम (एक लेन) होने से आए दिन NH जाम रहता है।

कदम चौराहा से माल्देपुर तक NH की स्वयं की जमीन काफी उपलब्ध है। इस समय NH-31 के मरम्मत का काम भी चल रहा है। उसी में कार्य विस्तार करके कदम चौराहा से माल्देपुर तक सड़क चौड़ीकरण और डिवाइडर के साथ ही दोनों ओर नाला समेत सीसी रोड का निर्माण किया जा सकता है। इस सड़क पर जल जमाव भी होता रहा है। चौड़ीकरण के साथ ही नाले का निर्माण हो, जिसका पानी कटहल नाले में जाय।

डिवाइडर पर स्ट्रीट लाइट लगवाने का जिक्र भी पत्र में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने किया है। सांसद ने लिखा है कि इस कार्य का होना आजादी के अमृत महोत्सव में बलिया के स्वर्णिम इतिहास को देखते हुए बलियावासियों को उत्तम सौगात होगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago