बलिया की तहसीलों में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार के आदेश पर फेरबदल किया गया है। दीप शिखा सिंह अब सिकंदरपुर की नई उपजिलाधिकारी होंगी जबकि सिकंदरपुर के उप जिलाधिकारी अखिलेश कुमार यादव अपर उपजिलाधिकारी सदर बलिया बनाए गए हैं।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की ओर से मंगलवार को आदेश जारी किया गया है जिसमें कहा गया कि उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए जाएं। बता दें दीप शिखा सिंह इसके पहले उप जिलाधिकारी बिल्थरा रोड के पद पर तैनात थी। लंबी छुट्टी से वापस होने के बाद उन्हें जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी बलिया के पद पर स्थानांतरित कर दिया था।
बेल्थरारोड में अनवर राशिद फारूकी को नया उप जिलाधिकारी बनाया था। अब दीप शिखा सिंह को सिकंदरपुर की ज़िम्मेदारी दी गई है जबकि सिकंदरपुर के उप जिलाधिकारी अखिलेश कुमार यादव को सदर बलिया का अपर उपजिलाधिकारी बनाया गया है।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…