Categories: बलिया

बलिया : SDM ने CHC का किया औचक निरीक्षण, नदारद अधिकारी- कर्मचारी का कटेगा वेतन!

बलिया में उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र ने मंगलवार को सोनबरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। जहां एक चिकित्साधिकारी सहित कई कर्मचारी नदारद मिले। SDM ने संबंधितों का एक दिन का वेतन काटने और अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी।

दरअसल निरीक्षण के दौरान चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, बीआरए मनोज कुमार यादव और चतुर्थ श्रेणी की महिला कर्मी बेबी देवी अनुपस्थिति मिली। मौके पर मौजूद चिकित्साधिकारी ने SDM को बताया कि बेबी देवी काफी दिनों पहले ज्वाइन करने आई थी। फिर दुबारा नहीं आई।
वहीं SDM ने वार्ड, शौचालय और अन्य कक्षों में साफ-सफाई का अभाव दिखने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश चिकित्साधिकारी और स्वास्थ्य कर्मियों को दिया। इस चिकित्साधिकारी डॉ. विजय कुमार यादव ने को बताया कि यहां पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध है। हर बेड पर ऑक्सीजन उपलब्ध है। जांच में एक्स-रे मशीन ठीक मिली।

नेत्र परीक्षण कक्ष की मशीनें काफी पुरानी पायी गयी। नई मशीन उपलब्ध कराने के लिए SDM ने सीएमओ से कहा। वहीं अस्पताल में संचालित पैथोलॉजी में केमिकल के अभाव के कारण कई तरह की जांच बंद होने की जानकारी मिली। महिला कक्ष में सामान्य डिलीवरी की व्यवस्था बताई गई। सीजीरियन डिलेवरी की कोई व्यवस्था मौजूद नहीं है। आयुष महिला चिकित्साधिकारी अनिता यादव भी मौजूद थी।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago