सिकंदरपुर. बेल्थरा मार्ग के करमौता में सड़क के किनारे पेड़ पर चढ़कर टहनी काटते समय 11000 वोल्ट तार की जद में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया. परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है. उधर घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है.
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के करमौता गांव निवासी अभिषेक कुमार पुत्र रविंद्र कनौजिया शनिवार की सुबह सड़क के किनारे स्थित पेड़ पर चढ़कर डाली काट रहा था कि अचानक डाली कटकर बगल से गुजर रहे 11000 एचटी तार के संपर्क में आ गया, जिससे युवक गंभीर रूप से झुलस कर नीचे गिर गया. मौके पर इकट्ठा लोगों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…