बलिया में तैनात सिपाही की मौत, मचा कोहराम

बलिया जिले में तैनात सिपाही की बीमारी के चलते रविवार की सुबह वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। वाराणसी से उनका शव जब घर पर पहुंचा तो आलमपुर गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृत सिपाही के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी 41 वर्षीय रवींद्र प्रसाद पुत्र मुखराम वर्ष 1998 में पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। वे वर्तमान में बलिया जिले में तैनात थे।

परिजनों का कहना है कि वे ब्रेन टीवी की बीमारी से ग्रसित थे। उनका लखनऊ के पीजीआई में दो साल से इलाज चल रहा था। छुट्टी खत्म होने पर उन्होंने 24 को बलिया पुलिस लाइन में पहुंच कर ड्यूटी पर अपना आमद दर्ज कराए थे। 14 सितंबर को ड्यूटी के दौरान उनकी हालत जब ज्यादा बिगड़ गई तो बलिया के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

खबर पाकर बलिया पहुंचे परिजन उन्हें अपने साथ लेकर आजमगढ़ आ गए और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से रेफर कर दिए जाने पर परिजनों ने उन्हें वाराणसी के बीएचयू में भर्ती कराया।

बीएचयू में इलाज के दौरान उनकी रविवार की भोर में लगभग चार बजे मौत हो गई। मां धीराजी देवी व पत्नी अनीता का रो-रो कर बुरा हाल था। वे चार भाइयों में सबसे छोटा थे। उनके तीन पुत्रों में 15 वर्षीय सुरेंद्र, 11 वर्षीय सत्यम, 9 वर्षीय किशन हैं। मौके पर पहुंची जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने मृत सिपाही के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago