दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना में चयनित हुआ बिल्थरारोड

बिल्थरारोड (बलिया): सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने रविवार को कहा कि बिल्थरारोड नगर पंचायत अब आदर्श नगरपंचायत दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत चयनित हो गया है।

जिसकी औपचारिक घोषणा जल्द ही हो जाएगी। जिसके बाद नगर के विकास में बजट की कोई कमी नहीं आयेगी। वे नगर से सटे पानी टंकी परिसर में आयोजित सोलर लाइट के लोकार्पण समारोह के तहत बोल रहे थे।

जहां एपीजे अब्दुल कलाम नगरीय सौर पुंज योजना के तहत करीब दो दर्जन सोलर स्ट्रीट लाइटों के स्थापना कार्य का विधिवत लोकार्पण किया गया। जिससे नगर का वार्ड सं. सात व आठ का अधिकांश मुहल्ला रोशनी से जगमगा गया। सांसद र¨वद्र कुशवाहा ने कहा कि बिल्थरारोड में बापूधाम एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की तिथि आगामी 18 सितंबर को डीआरएम संग बैठक के बाद तय होगा।

विधायक धनंजय कन्नौजिया ने कहा कि नगर के सौंदर्यीकरण हेतु नगर के सहकारी संघ, जिला पंचायत व प्राथमिक स्कूल नं. तीन के भूमि को नगर पंचायत के स्थानांतरण हेतु जल्द ही उच्चाधिकारियों के साथ ठोस पहल होगी।

ताकि नगर में अव्यवस्थित गुमटियों को कमर्शियल हब के रूप में व्यवस्थित किया जा सका। नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने कहा कि नगर के विकास हेतु सांसद, विधायक समेत सभी प्रमुख जनप्रतिनिधयों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

कहा कि उनका प्रयास है कि समाज के आखिरी व्यक्ति तक का विकास की किरण पहुंचे ताकि नगर व नगरवासियों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। होगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago