Categories: बलिया

बलिया में जानलेवा डेंगू का कहर, कनिष्ठ सहायक की मौत, अब तक मिले 80 मरीज

बलियाः बदलते मौसम के बीच मौसमी बीमारियों ने घर कर लिया है। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बच्चों से लेकर बूढ़े, जवान सब पर डेंगू का खतरा मंडरा रहा है। जनपद में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसी बीच डेंगू की चपेट में आने से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय बलिया में कनिष्ठ सहायक की मौत हो गई।

मऊ जिले के मूल निवासी राकेश सिंह कुछ दिन पहले ही बलिया में कनिष्ठ सहायक के पद पर पदस्थ हुए थे। इसी बीच वह डेंगू की चपेट में आ गए। जिनका दो दिनों से मऊ में उपचार चल रहा था। बताया जा रहा है कि राकेश अपनी मां का इकलौता सहारा थे। उनकी छोटी बहन भी है। राकेश की शादी नंवबर में होने वाली थी। उनके निधन से परिवार में शोक की लहर छा गई है। उनके निधन पर कर्मचारी नेता वेद प्रकाश पांडेय, मैनुद्दीन, संजय कुंवर, वीर बहादुर, संजय यादव आदि ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।

वहीं आपको बता दें कि बलिया में अभी तक डेंगू के 80 मरीज मिल चुके हैं। आंकड़ो के हिसाब से देखें तो औसतन हर दिन दो मरीज मिल रहे हैं। अभी दशहरा के कारण दो दिनों से जांच रिपोर्ट नहीं आ रही है। लिहाजा मरीजों की संख्या बढ़ भी सकती है। बलिया के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. तन्मय कक्कड़ भी डेंगू का शिकार हो चुके हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग के कई अहम कार्य प्रभावित हैं।

जानकारों की मानें तो बारिश के बाद जलजमाव से मच्छर पनप रहे हैं। मौसम में बदलाव के साथ ही मच्छर भी बढ़ गए हैं, लेकिन फॉगिंग नहीं कराई जा रही है। शहर में अभी भी कई मोहल्ले जलजमाव से कराह रहे हैं। कई मोहल्ले के लोग इसकी मांग कर रहे हैं लेकिन इस ओर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रधानों की ओर से इस दिशा में कोई कार्य नहीं किया जा रहा है।

वही जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार का कहना है कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कार्यरत कनिष्ठ सहायक राकेश सिंह का नाम बलिया के मरीजों की लिस्ट में शामिल नहीं है। वह मऊ के निवासी थे। मऊ में ही उनकी जांच भी हुई थी। बलिया में अभी तक 80 मरीज हैं, सभी की स्थिति नियंत्रण में है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 days ago

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago