Categories: बलिया

बलियाः नहरों की सफाई के लिए मिले 1.65 करोड़, इतने दिन में पूरा होगा काम

बलिया। कुछ ही दिनों में रबी की बोआई होगी। इसके लिए किसानों के साथ सिंचाई विभाग भी तैयारी कर रहा है। विभाग ने 15 दिसंबर तक जिले की नहरों की सफाई का लक्ष्य रखा है। यानि कि जिले की नहरें 15 दिसंबर तक साफ हो जाएंगी।

जिले में छोटी-बड़ी कुल 508 किलोमीटर नहरों का जाल है। इनमें से 366 किलोमीटर नहर सिंचाई विभाग बलिया प्रथम के अंतर्गत आती हैं। लिहाजा बलिया सिचाई विभाग ने इनकी सफाई का जिम्मा उठाया है। जिसके लिए 1.65 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। वहीं कुछ नहरों की सफाई का जिम्मा मऊ व आजमगढ़ मंडल के ऊपर है। जिले में सिंचाई खंड मऊ के अंतर्गत 93 किमी नहर पड़ती है। इसके लिए भी शासन ने 87.30 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। मऊ सिंचाई विभाग इनकी सफाई करेगा। वहीं शारदा सहायक खंड आजमगढ़ के 48 किमी नहर आती है। इसकी सफाई के लिए 28.92 किमी की धनराशि स्वीकृत हो गई है।

भारी बारिश के कारण चारों तरफ जलभराव से फसलें पहले ही नष्ट हो चुकी हैं। अब किसान रबी की फसलों की तैयारी कर रहे हैं। फसलों की सिंचाई में कोई दिक्कत न आए इसके लिए शासन ने 15 दिसंबर तक हर हाल में सफाई पूरा करने के निर्देश दिए हैं। वहीं सिंचाई खंड प्रथम अधिशासी अभियंता सीबी पटेल का कहना है कि नहरों की सफाई के लिए शासन से धन अवमुक्त हो गया है। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सफाई कार्य शुरू किया जाएगा। 15 दिसंबर तक सफाई कार्य पूरा किया जाना है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago