Categories: बलिया

बलिया- महंगाई की मार, जनता लाचार, सब्जी के बढ़े दामों ने बिगाड़ा स्वाद

बलिया। बढ़ती महंगाई अब लोगों की थाली पर भी असर डाल रही है। सब्जी के दाम आसमान छूने लगे हैं। ऐसे में दाल, सब्जी में तड़का लगाना महंगा हो गया है। पिछले कुछ दिनों से सब्जी के भाव तेजी से बढ़ रहे हैं। टमाटर, प्याज, धनिया और अदरक के दाम काफी बढ़ गए हैं। ऐसे में लोगों की समझ में नहीं आ रहा कि सब्जी खरीदें या फिर इसमें तड़का लगाने के लिए टमाटर, प्याज। टमाटर 80 रुपये किलो तक बिक रहा है तो प्याज 50 रुपये पर पहुंच गया है। अब लहसुन भी 80 रुपये किलो मिलने लगा है।

जानकारों के अनुसार सब्जी की कीमतों में फिलहाल कमी नहीं होने वाली है। नवरात्र बाद कीमतों में ज्यादा उछाल आया है। हरी सब्जियों में 10 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। सब्जी विक्रेता अमरजीत ने बताया कि थोक मंडी में ही सब्जी महंगी मिल रही है। इसके पीछे कम पैदावार संग माल ढुलाई भाड़ा भी है। दरअसल एक पखवारे पहले हुई भारी बरसात के कारण किसानों का काफी नुकसान हुआ है। बरसात से गंगा, सरयू तट पर पानी फैल गया। वहीं नाला व ड्रेनों के उफान पर होने से जलभराव के कारण खेत डूब गए। जिससे उत्पादकों को तो नुकसान हुआ। उत्पादन कम होने व डिमांड अधिक बढ़ने के कारण कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है।

वहीं पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से मालभाड़ा पर भी असर पड़ा है। आढ़तियों के अनुसार नासिक से प्याज की जो गाड़ी पहले 70 हजार रुपये में आती थी अब 80 से 85 हजार रुपये में आ रही है। इसी तरह आसपास से मंडी में सब्जी लेकर आने वाले किसानों ने भी रेट बढ़ा दिए हैं। बहादुरपुर सब्जी मंडी में खरीदने पहुंचीं किरन और शांति ने बताया कि सब्जी का दाम काफी बढ़ गया है। इससे घर का सारा बजट ही बिगड़ गया है। पहले एक किलो टमाटर लेते थे लेकिन अब आधा किलो में ही काम चलाया जा रहा है। सब्जी भी कम मात्रा में खरीदी जा रही हैं।

सब्जी की दर

80 रुपये टमाटर, 50 रुपये प्याज
80 रुपये लहसून, 40 रुपये खीरा
40 रुपये भिंडी, 35 रुपये करैला
30 रुपये मूली, 60 रुपये बोरो
40 रुपये नेनुआ, 120 रुपये सेम
50 रुपये गोभी, 60 रुपये बैगन
120 रुपये शिमला मिर्च
30 रुपये में 100gm धनिया, 40 रुपये लौकी(प्रति किग्रा दर में)

Ritu Shahu

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago