सरकार की तारीफ, विपक्ष पर हमला, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त बोले – BJP जो बोलती वो करती है

बलिया। उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव भले ही अगले साल हो, लेकिन चुनावी रंग अभी से देखने को मिल रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता अपनी पार्टी के उपलब्धि गिना रहे हैं। बलिया के बैरिया में भी बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बीजेपी सरकार द्वारा किए गए कामों को गिनाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी तो कहती है वो जरूर करती है। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर भी हमला बोला, कहा कि बीजेपी जाति के नाम पर राजनीति नहीं करती। जनता से किए वादों को पूरा करती है।

भाजपा जो कहती है वह करती है। चुनाव के पहले कहा था अयोध्या में रामलला का मंदिर बनाएंगे, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाएंगे, गांव, गरीब, किसान की चिता करेंगे और जो हमने कहा था वह कर दिखाया है। जो लोग कहते थे ‘राम लला हम आएंगे मंदिर नहीं बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे’, उनकी अब बोलती बंद हो चुकी है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का अयोध्या में मंदिर बन रहा है। कुछ लोग कहा करते थे कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटा तो खून की नदियां बहेंगी, ऐसा कुछ नहीं हुआ, यह आप लोग देख रहे हैं, ये कहना है बलिया से बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह का।

दरअसल सांसद वीरेंद्र सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता कापरेटिव बैंक के निदेशक मुक्तेश्वर सिंह द्वारा जमालपुर में आयोजित विजयदशमी महोत्सव व कार्यकर्ता सम्मान समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जाति की राजनीति नहीं करती है। कार्यक्रम में बैरिया विधानसभा के चुनाव प्रभारी दुर्ग विजय राय, आरएसएस के सुधीर सिंह, ओमकार, भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, मुरलीछपरा के प्रमुख कन्हैया सिंह, बैरिया के प्रमुख प्रतिनिधि राकेश सिंह आदि ने संबोधित किया। भाजपा नेता मुक्तेश्वर सिंह ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago